Lonar jhil ka pani gulabi kyu ho gaya.jane details...


दुनिया में रहस्य के साथ जब और रहस्य जुड़ जाता है, तो इंसान का परेशान होना लाजमी है। अब महाराष्ट्र के लोनार झील को ही ले लीजिए करीब 56000 साल पुरानी इस झील का पानी रातो रात गुलाबी हो गया। पहले इसका पानी लगभग हरे रंग का था इस झील के साथ रहस्य ही रहस्य है। 

इसकी उत्पत्ति से लेकर रंग तक आइए सब जानते है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि वैज्ञानिक इस पर क्या कहते है।

झील का रहस्य क्या है??



सबसे पहले जान लेते है हम किस झील की बात कर रहे है? झील का नाम है lonar झील जो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में है। ये

तो हो गई इसकी लोकेशन की बात, लेकिन ये जानकर हैरानी होगी कि यह झील 56 हजार साल पुरानी है, आखिर ऐसा कैसे तो कई रिसर्च और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि झिल 56 हजार साल पहले  उल्का पिंड के टकराने से बनी है और समय के साथ साथ इसमें बहुत सारे बदलाव भी हुए है।






गुलाबी कैसे हुआ पानी??



अब हाल के घटना को ही ले लिजिए ताजा घटना क्रम मे झिल का पानी पिछले 2-3 दिन में हरे रंग से गुलाबी या हल्के लाल रंग का हो रहा है। 

हालाकि इस झिल पर हुए सोध से पता चलता है कि झिल का पानी समय समय मे परिवर्तित होता रहता है।

इस बीच lonar झिल को लेकर शोध करने वाले Dr. Suresh Mapre  ने  कुछ जल विशेषज्ञों के  साथ चर्चा की उनके अनुसार खारे पानी में हॉलो बैक्टीरिया और दुओनिला फंगस के  वृद्धि के कारण कैरी तुनाइड्स नामक पेगमेट्स का विस्तार होता है जिसके कारण पानी गुलाबी हो सकता है।


कैसे बनी झिल??



अब फिर बात करते है यह झिल बनी कैसे इसका निर्माण कैसे हुआ और यह अस्तित्व मे कैसे आया। 

तो कहा जाता है की लॉनार झिल का पानी खारा है। खारे पानी की वजह से लोग यह भी कहते है कि कभी यहां समुद्र रहा होगा।

शोध में यह भी दावा किया जाता है किं 10 लाख टन वजनी उल्का पिंड के टकराने से झिल बनी होगी।


क्या Lockdown की वजह से  बदल रहा झिल का पानी??


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक lonar झील के रहस्य को सुलझाने के लिए कई साल से इस पर शोध किया जा रहा है। शोध करने वाले एक वैज्ञानिक आंनद मिश्रा कहते है की lockdown की वजह से जलवायु में आए परिवर्तन के कारण हो सकता है।


तो ये थी महाराष्ट्र के lonar झिल पर हमारा आर्टिकल। कैसा लगा कमेंट करके बताइए।


अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवद्🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

What is RAM? And Types of RAM in Hindi. what is RAM in Hindi?

Realme Narzo 10, Narzo 10A Launched in India, जानें दमदार फीचर्स वाले इन स्मार्ट फ़ोन की डिटेल्स.

What is computer proessor in hindi? What is cpu in hindi?